मोहाली ब्लॉस्ट का मुख्य आरोपी निशान सिंह फरीदकोट से गिरफ्ता

punjabkesari.in Wednesday, May 11, 2022 - 12:15 PM (IST)

तरनतारन (रमन‌): मोहाली रॉकेट हमले में ज़िला तरनतारन के गांव कुल्ला निवासी निशान सिंह पुत्र परगट सिंह को फरीदकोट की सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने गत शाम अमृतसर से गिरफ़्तार कर लिया है। 

बता दें कि निशान सिंह के ख़िलाफ़ फरीदकोट पुलिस की तरफ से पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध होने के तहत मामला दर्ज किया गया था। निशान सिंह फरीदकोट जेल से करीब चार साल की सज़ा काटने के बाद एक महीना पहले घर वापस लौटा था।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह यानि आज फरीदकोट  पुलिस ने निशान सिंह के अमृतसर निवासी साले सोनू को भी हिरासत में ले लिया है। सूत्रों से यह भी पता लगा है कि निशान सिंह ख़िलाफ़ अलग -अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

Content Writer

Vatika