नाबालिगा से छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 03:50 PM (IST)

तरनतारन(रमन): थाना वैरोवाल पुलिस ने नाबालिगा से छेड़छाड़ करने पर उसी के गांव के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
 

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिगा ने बताया कि वह गत शाम बाजार से करियाने का सामान लेने गई थी। रास्ते में गांव के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उक्त युवक उसे पहले भी परेशान करता था। इस संबंध में ए.एस.आई. हीरा सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News