अवैध संबंधों को लेकर व्यक्ति का कत्ल

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2019 - 09:36 AM (IST)

अमृतसर(अरुण): थाना घरिंडा अधीन पड़ते गांव मोदे में अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति का बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया। मृतक नरिन्दर सिंह निवासी मोहल्ला नानकसर तरनतारन के लड़के मनजिन्दर सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरवेल सिंह, सतनाम सिंह, गुरजंट सिंह और पूनम कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस को दी शिकायत में मृतक नरिन्दर सिंह के लड़के मनजिन्दर सिंह ने बताया कि 20 साल पहले उसका पिता तरनतारन उसके जद्दी गांव जहां उसकी बुआ अमरजीत कौर अपने परिवार सहित रहती थी, के पास चला गया। गांव मोदे निवासी महिला पूनम पत्नी सुबेग सिंह व पिता के साथ वह अपनी बुआ के घर आया था।

अचानक फोन आने पर उसका पिता फोन सुनते-सुनते घर से बाहर चला गया। वह और उसकी बुआ का लड़का मनिन्दर भी उसके पीछे चल पड़े। गांव की फिरनी के पास पूनम के ससुराल पक्ष से गुरवेल सिंह, देवर सतनाम सिंह सत्ता और रिश्तेदार गुरजंट सिंह ने उसके पिता के साथ बुरी तरह मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई।

Vatika