अब सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे सेवा केंद्र

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2020 - 04:33 PM (IST)

अमृतसर(नीरज): डी.सी. गुरप्रीत सिंह खहरा ने जिले के सभी सेवा केंद्रों को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पूरे स्टाफ के साथ खोलने के आदेश जारी किए हैं। कोविड-19 के कारण सेवा केंद्रों के खुलने का समय बदल दिया गया था लेकिन अब फिर पहले वाला समय कर दिया गया है।

इस संबंधी डी.सी. ने बताया कि सेवा केंद्रों में सांझ केंदों में दी जाने वाली 14 सेवाओं को भी शामिल किया गया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। सरकार की ओर से 200 से ज्यादा नागरिक सेवाएं सेवा केंद्रों में मुहैया की जा रही हैं। इन सेवाओं में शिकायत की प्राप्ति, शिकायत पर की गई कार्यवाही, एफ.आई.आर. या डी.डी.आर. की कापी, सड़क हादसे में केस अनटरेसड रिपोर्ट की कापी, वाहन चोरी केस में अनटरेसड रिपोर्ट, चोरी केस में अनटरेसड रिपोर्ट, लाउड स्पीकर के प्रयोग के लिए एन.ओ.सी., मेले और प्रदर्शन आदि के लिए एन.ओ.सी., वीजा के लिए पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, किराएदार वैरीफिकेशन, एंप्लाइज वेरिफिकेशन, डोमैस्टिक हेल्प और सर्वेंट वेरिफिकेशन को शामिल किया गया है। 

डी.सी. ने बताया कि सेवा केंद्रों के साथ जोड़ी गई सेवाएं ई-सेवा पोर्टल में फीड कर दी गई हैं। सेवा केंद्र के सभी कर्मचारियों को भी आदेश दिए गए हैं कि वेयह सेवाएं समय पर मुहैया करवाएं।

Sunita sarangal