सरसों की आड़ में राजस्थान से अफीम की तस्करी करने वाला गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 07, 2018 - 09:36 AM (IST)

अमृतसर (संजीव): राजस्थान से पंजाब में सरसों लाने वाला रछपाल सिंह निक्कू सभरा के रहने वाले अफीम तस्कर प्यारा सिंह के जाल में फंसा और राजस्थान से सरसों के साथ उसके लिए अफीम ले आया। 

अफीम के बदले प्यारा सिंह ने उसे 7 हजार रुपए किलो के हिसाब से ढुलाई देनी थी मगर इस तस्करी की भनक एस.टी.एफ.को लग गई और एस.टी.एफ. तरनतारन के इंचार्ज इंस्पैक्टर सुखविन्द्र सिंह रंधावा ने ट्रैप लगाया और निक्कू को 8 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

प्रारंभिक जांच में निक्कू ने बताया कि आजकल ट्रांसपोर्ट के कारोबार में इतना मुनाफा नहीं रहा जिस कारण उसे अफीम की ढुलाई करनी पड़ी। एस.टी.एफ. ने दोनों आरोपियों को माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है और इनसे गहनता के साथ पूछताछ चल रही है। निक्कू से अफीम की खेप मंगवाने वाला प्यारा सिंह अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस संबंध में एस.टी.एफ. की टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं।

Vatika