बेइज्जती से दुखी व्यक्ति ने निगली सल्फास, मौत

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 07:34 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): पैसों के लेन-देन के चलते भगतांवाला दाना मंडी फसल लेकर पहुंचे एक गुरसिख व्यक्ति के साथ पैसे लेने वालों द्वारा मारपीट करते केशों की बेअदबी की गई। अपने साथ हुई बेइज्जती से परेशान व्यक्ति द्वारा सल्फास की गोलियां निगल ली और उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले उसकी तरफ से अपने छोटे भाई को फोन पर सारी आपबीती बताई और एक सुसाईड नोट भी लिखा।

थाना राजासांसी की पुलिस को दी शिकायत में मृतक इन्द्रजीत सिंह की पत्नी रणजीत कौर निवासी ओठिया ने बताया कि बीती 31 अक्तूबर को उसका पति इन्द्रजीत सिंह और लड़का जतनबीर सिंह जो धान की फसल लेकर भगतांवाला दाना मंडी में सतनाम सिंह की आढ़त पर बेचने गए थे। सतनाम सिंह की आढ़त पर पहले ही जोगिन्द्र सिंह सरपंच और उसका लड़का शेर सिंह पूर्व सरपंच बैठे थे। दोनों आरोपी जिनके साथ उसके पति का पैसों के लेन-देन चल रहा था। दोनों की तरफ से उसके पति को मौके पर ही पैसे देने या फिर जबरी उसकी फसल उठा कर लेजाने बारे धमकाया गया, जिसका विरोध करने पर उस के पति के साथ बुरी मारपीट करते उसकी पगड़ी उछाल दी गई और केशों की बेअबदी की गई। 

इस संबंधी उसके पति द्वारा अन्नगढ़ पुलिस चौकी शिकायत भी की परन्तु उसे कोई इंसाफ नहीं मिला। इस बेइजती को लेकर उसका गुरसिख पति जो बहुत परेशान रहता था और उसकी तरफ से दुखी हो कर 18 नवंबर को सल्फास की गोलियां निगल ली और मरने से पहले उसके देवर के फोन पर सारी आपबीती सुनाई। बेहोशी की हालत में उसे एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से एक सुसाईड नोट भी मिला। पुलिस द्वारा मरने के लिए मजबूर करने के आरोप के अंतर्गत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।  

Mohit