दहशत फैलाने की नीयत से घर पर दागी गोलियां

punjabkesari.in Friday, Nov 09, 2018 - 06:15 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): दहशत फैलाने की नीयत से घर पर गोलियां दागने व जान से मारने की धमकियां देने के मामले में थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। सतनाम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर में सो रहा था कि मध्य रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया और जोर-जोर से उसे दरवाजा खोलने को कहा। 

जिस दौरान वह अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था, जिसे सुनकर उसने दरवाजा नहीं खोला। जब सुबह उठकर देखा तो उसके गेट पर गोलियों के तीन निशान थे और जमीन पर तीन खाली खोल पड़े थे। इसी तरह उसके पड़ोसी लाल मन के गेट पर भी गोली लगने के दो निशान व एक खाली खोल जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News