2.50 करोड़ रुपए की हैरोइन सहित 2 काबू

punjabkesari.in Thursday, Apr 19, 2018 - 12:24 PM (IST)

तरनतारन (रमन, बलविंदर) : सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन की पुलिस ने 510 ग्राम हैरोइन सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

 

एस.पी. (आई) तिलक राज ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर हरित शर्मा ने गश्त दौरान मोड़ गुरुद्वारा राठीके मरहाणा से 1 व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू किया। डी.एस.पी. प्रलाद सिंह की अगुवाई में तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति के कब्जे से 255 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना हरिके पत्तन में केस दर्ज कर लिया गया है।

 

 

इसी प्रकार सी.आई.ए. स्टाफ के ए.एस.आई. बलदेव सिंह ने बस स्टैंड गोइंदवाल नजदीक गश्त दौरान पूजा उर्फ रूपा पत्नी सुक्खा सिंह निवासी लाटीवाल थाना सुल्तानपुरलोधी को काबू किया। डी.एस.पी. गोइंदवाल साहिब सतपाल सिंह की मौजूदगी में तलाशी लेने पर 255 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। इस बाबत महिला खिलाफ थाना गोइंदवाल साहिब में केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

swetha