मोटर गैरेज की आड़ में हैरोइन की तस्करी करता गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, May 24, 2018 - 09:28 AM (IST)

अमृतसर (संजीव): थाना छहर्टा की पुलिस ने मोटर गैरेज की आड़ में हैरोइन की तस्करी करने वाले हरजिन्द्र सिंह सोनू निवासी बाबा जीवन सिंह कालोनी छहर्टा को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक वरना गाड़ी और 110 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। 

थाना छहर्टा के इंचार्ज इंस्पैक्टर हरीश बहल ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी क्षेत्र में हैरोइन की तस्करी कर रहा है। इस पर ए.एस.आई. जसवंत सिंह के नेतृत्व में एक छापामारी दस्ते ने उक्त आरोपी को वरना गाड़ी नंबर पी.बी.02 ए.एक्स 8979 सहित गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 110 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी 80-80 ग्राम हैरोइन की 3 सप्लाई कर चुका है। हरजिन्द्र सोनू ने यह भी खुलासा किया कि उसे अजनाला क्षेत्र का रहने वाला ङ्क्षभदा हैरोइन की सप्लाई कर रहा था और उसे वह आगे बेचता था। पुलिस अब ङ्क्षभदा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। 

होंगे कई खुलासे
इंस्पैक्टर हरीश बहल ने पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से कई अहम खुलासे होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्कर हरजिन्द्र सिंह सोनू के साथ जुड़े कई आरोपियों को घेरे में लाया जा रहा है। जहां-जहां हरजिन्द्र हैरोइन की सप्लाई कर रहा था वह सभी आरोपी भी अब पुलिस के राडार पर आ चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News