पुलिस को मिली कामयाबी, अवैध शराब का कारोबार करने वाला गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2022 - 11:24 PM (IST)

तरनतारन (रमन): थाना भिखीविंड की पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शरारती तत्वों को काबू करने के लिए ए.एस.आई. लखबीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ मिल कर विभिन्न स्थानों पर गश्त कर रहे थे। तब उनको गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जस्सा सिंह पुत्र वरियाम सिंह निवासी सांडपुरा नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध शराब तैयार कर बेचने का धंधा करता है। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने एक्शन में आते हुए आरोपी जस्सा सिंह को गिरफ्तार करते हुए 14,250 एम.एल. अवैध शराब बरामद की। उक्त धंधेबाज के खिलाफ केस दर्ज करते हुए अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 


 

Content Writer

Subhash Kapoor