लूट की वारदात के बाद ज्वैलर्स ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जताया रोष

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 01:25 PM (IST)

अमृतसर(बॉबी):गुरु बाजार में लूट कांड के बाद सांसद गुरजीत सिंह औजला, विधायक डॉ राजकुमार वेरका पीड़ित दुकानदार से मुलाकात कर सांत्वना प्रकट की। 

गौर रहे शनिवार को रात हुई 7.50 करोड़ की लूटपाट के बाद सर्राफा व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है।  कारोबारियों ने दुकानें बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।  उल्लेखनीय है कि  शनिवार को अमृतसर के गुरु बाजार में साढ़े आठ बजे सात लुटेरों ने ज्यूलर्स की दुकान से साढ़े सात करोड़ रुपए की लूट को अंजाम दिया था। जाते समय लुटेरे दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे व डी.वी.आर. भी उखाड़ कर ले गए हैं। दुकान से बाहर निकलते हुए लुटेरों ने हवाई फायर किए और  फरार हो गए।  

swetha