जबरन खेतों में ले जाकर महिला को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 04:11 PM (IST)

अमृतसर (अरुण): महिला का रास्ता रोककर गाली-गलौच करने और दुष्कर्म करने वाले युवक व उसके 2 भाइयों के खिलाफ थाना भिंडीसैदा की पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि 7 अक्तूबर की रात को जब वह शौच के लिए जा रही थी तो उसके पड़ोसी जस्सा सिंह, गुरप्रीत सिंह और बलजीत सिंह पुत्र जगीर सिंह उसे जबरन खेतों में ले गए। उसके बाद गुरप्रीत सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

swetha