स्कूल जा रही छात्राओं का अपहरण, फिर होटल ले जाकर किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 04:18 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): स्कूल जा रही 2 छात्राओं को बीच रास्ते अपहरण कर उनमें से एक को होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना कम्बों की पुलिस ने जशन कुमार निवासी माहल, रणजीत सिंह गोल्डी व अजय सिंह निवासी माहल के विरूद्ध केस दर्ज किया है। 

कोमल (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत सुबह अपनी सहेली के साथ 7:15 बजे के करीब स्कूल जाने के लिए आटो में बैठी थी। उक्त आटो चालक जशन कुमार उन्हें स्कूल ले जाने की जगह छहर्टा रोड पर ले गया। जहां पहले से खड़े आरोपी रणजीत सिंह व अजय सिंह ने उसे जबरी अपने मोटरसाइकिल पर बिठाया और गलियारा क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में ले आए। 

आटो चालक जशन कुमार उसकी सहेली को अपने आटो में लेकर कहीं ओर चला गया। रणजीत सिंह ने कमरे में जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसका साथी अजय सिंह होटल के बाहर बैठा रहा। जिसके बाद आरोपियों ने उसे फिर मोटरसाइकिल पर बिठाया और इंडिया गेट छोड गए, जहां आटो चालक जशन कुमार उसकी सहेली को भी ले आया। तीनों आरोपियों ने इस बात का किसी के साथ जिक्र न करने को कहा और उन्हें जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mohit