महिलाओं के लिए नशा मुक्ति केंद्र खुलना शर्मनाक: कर्मजीत
punjabkesari.in Friday, May 20, 2016 - 07:47 PM (IST)

अमृतसर: पंजाब में बढ़ रहा नशा ङ्क्षचता का विषय है और महिलाओं के लिए राज्य में पहला नशा मुक्ति केंद्र खोला जाना शर्मनाक है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्मजीत सिंह रिंटू ने यहां कहा कि इस मामले में अकाली-भाजपा गठबंधन का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह नशे पर श्वेत पत्र जारी करे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब को नशा, बेरोजगारी और भ्रष्ट्राचार के इलावा कुछ नहीं दिया।
नशे ने पंजाब के युवाओं को बर्बाद कर दिया और अब महिलाएं इसकी गिरफ्त में आ चुकी है। इससे ज्यादा शर्मनाक बात क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव विन्नी महाजन 22 मई को वेरका बाईपास पर महिलाओं के लिए खोले जा रहे इस नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन करेगी। इस केंद्र के खुलने से पंजाब सरकार की सच्चाई जनता के सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में नशा होना ङ्क्षचता का विषय है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल कह रहे हैं पंजाब में नशा नाममात्र है लेकिन दूसरी तरफ अब महिलाएं भी अछूती नहीं हैं। पंजाब की 45-55 प्रतिशत जनसंख्या नशे की चपेट में है। इसमें से एक चौथाई जनसंख्या महिलाओं की है। नशे की चपेट में आने वाली ज्यादातर महिलाएं युवा, कॉलेजों जाने वाली छात्रायें, हॉस्टलों में रहने वाली और ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित होती हैं। एक चौथाई महिलाओं में 61 प्रतिशत महिलाएं अफीम, 17 प्रतिशत अल्कोहल और बाकी तंबाकू का नशा करती हैं।