शराब का ठेका लूटने आए नकाबपोश लुटेरों ने कारिंदों पर दागी गोलियां, गल्ले से रु. 60 हजार ले लूटे

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 09:23 AM (IST)

अमृतसर(संजीव): मजीठा रोड स्थित होशियारपुर वाइन शॉप के नाम से चले रहे ठेके को लूटने आए 4 नकाबपोश लुटेरे ठेके पर खड़े कारिंदे हरदीप सिंह व रूपेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां दागकर गल्ले में पड़ी 60 हजार रुपए नकदी लूटकर फरार हो गए। खून से लथपथ हरदीप सिंह व रूपेंद्र सिंह को तुरंत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते हुए डी.सी.पी. सुरक्षा जगमोहन सिंह, ए.सी.पी. सर्बजीत सिंह व इंचार्ज सी.आई.ए. सुखविंद्र सिंह रंधावा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार रात्रि 8.30 बजे के करीब 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 4 नकाबपोश लुटेरे होशियारपुर वाइन शॉप के बाहर आकर रुके जिनमें 2 ठेके पर आए और पिस्तौल से धमकाते हुए कैश वाला गल्ला उठाने लगे। उसी दौरान ठेके पर मौजूद हरदीप सिंह व रूपेंद्र सिंह लुटेरों के साथ भिड़ गए। जैसे ही उन्होंने लुटेरों के  हाथों से गल्ला छीना तो लुटेरों ने उन पर गोलियां चला दीं। दोनों घायल होकर वहीं पर गिर गए और लुटेरे गल्ले में से कैश निकाल कर फरार हो गए। 

जल्द लुटेरों का गिरफ्तार कर लिया जाएगा : डी.सी.पी.  
डी.सी.पी. जगमोहन सिंह का कहना है कि अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

swetha