शिरोमणि अकाली दल बादल 13 में से कम से कम 10 सीटों पर शान से जीत हासिल करेगा : मजीठिया

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 12:09 PM (IST)

तरनतारन (रमन): लोकसभा चुनाव दौरान शिरोमणि अकाली दल बादल 13 में से कम से कम 10 सीटों पर शान से जीत हासिल करेगा। अकाली दल टकसाली पार्टी कैप्टन के इशारे पर चल रही है। उक्त शब्द पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने लोकसभा हलका खडूर साहिब के गांव शेख में करीब 30 गांवों के टकसाली अकाली दल से संबंधित पूर्व सरपंचों, पंचों व ब्लॉक समिति मैंबरों को शिरोमणि अकाली दल बादल में शामिल करते समय कहे। मजीठिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने पंजाब निवासियों के साथ दर्जनों ऐसे वायदे किए जो आज तक पूरे नहीं हुए।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब के युवा कैप्टन की नौकरी और स्मार्ट फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मजीठिया ने अकाली टकसाली दल पार्टी प्रधान रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा पर तीखा निशाना लगाते हुए कहा कि प्रकाश सिंह बादल की सारी जिंदगी पंजाब निवासियों की भलाई और पार्टी को बुलंदी तक पहुचाया जिसके कारण ही रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुरा द्वारा अकाली दल को छोड़ अलग पार्टी बनाना पीठ में छुरा घोंपने के समान है। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू, पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा, पूर्व एस.जी.पी.सी. प्रधान अलविन्दरपाल सिंह पखोके, चेयरमैन हरवंत सिंह आदि उपस्थित थे।

Anjna