जंडियाला गुरु में गोली मार कर व्यापारी को किया घायल

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 03:50 PM (IST)

जंडियाला गुरु (शर्मा): जंडियाला गुरु में लूट पाट की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। पहले दो गोली कांड की स्याही अभी सूखी नहीं कि आज फिर लगभग 11:45 बजे दिन को ही अमृतसर से आए एक व्यापारी को उस समय लुटेरों द्वारा गोली मारी गई जब वह एक मैडीकल स्टोर से ऊगराही करके दुकान से बाहर ही निकला था। घायल व्यापारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। 

सूचना मिलते ही चौंकी इंचार्ज विक्टर मसीह मौके पर पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया। शहर में इस तीसरे दिन फिर गोली कांड को लेकर भय पाया जा रहा है। लूटी गई राशि का अभी तक पता नहीं चल सका। एक लुटेरे मुंह बांधा हुआ था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News