गठजोड़ द्वारा घोषित साफ-सुथरी छवि वाले प्रत्याशी का साथ दिया जाए: बैंस

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 12:31 PM (IST)

तरनतारन (रमन) : पंजाब को आर्थिक और समाजिक तौर पर बर्बाद करने वाली पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों से पंजाब के लोग पूरी तरह से ऊब चुके हैं। पंजाब में नई राजनीति की शुरूआत करने के लिए पंजाब पी.डी.ए. गठजोड़ द्वारा साफ-सुथरी छवि वाले प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में उतारे हैं जिनका पंजाब के लोगों ने स्वागत किया है।

पंजाब के हालातों को बदलने के लिए इन प्रत्याशियों का साथ दिया जाए। यह शब्द लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस ने पत्रकारों से बातचीत दौरान कहे। वह हलका बाबा बकाला के कस्बा रईया में पार्टी नेताओं की मीटिंग उपरांत तरनतारन को जाते तहसील खडूर साहिब अधीन गांव नागोके के नजदीक कुछ व्यक्तियों को पार्टी में शामिल करने के लिए पहुंचे थे। 

इस अवसर पर पार्टी के प्रांतीय उप प्रधान अमरपाल सिंह खैहरा की प्रेरणा से हरप्रीत सिंह छजलवडी, गुरप्रीत सिंह छजलवडी, सुरजीत सिंह, राजविंदर सिंह, प्रेम सिंह जलालाबाद, जगजोत सिंह छजलवड्डी, जगीर सिंह आदि को पार्टी में शामिल किया। इस दौरान जगजोत सिंह खालसा, अमरीक सिंह वरपाल, प्रकाश सिंह माहल, एडवोकेट रणजीत सिंह राणा, जसविंदर सिंह लुधियाना, सुखविंद्र सिंह ढिल्लों, जसवंत सिंह सोहल आदि मौजूद थे। 

Vatika