सांप के डंसने से व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Thursday, Dec 06, 2018 - 11:46 PM (IST)

तरनतारन (रमन): जहरीले सांप द्वारा डंसने के एक माह बाद एक व्यक्ति की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी देते हुए मृतक सुबेग सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह निवासी गोईंदवाल साहिब के रिश्तेदारों ने स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाते समय बताया कि सुबेग सिंह मजदूरी करता था और 3 नवंबर वाले दिन अपने पशुओं के लिए खेतों में चारा काटने गया था जहां उसके दाएं बाजू पर किसी जहरीले सांप ने डंस लिया। इस दौरान उसको अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उनका काफी खर्च भी हो गया।

उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को सुबेग सिंह की उपचाराधीन ही मौत हो गई जिसका आज सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। इस अवसर पर जगतार सिंह, गौरी, मेजर सिंह, प्रगट सिंह, नरिन्द्र सिंह, रवेल सिंह आदि उपस्थित थे। वर्णनीय है कि सुबेग सिंह गरीब परिवार से संबंधित था।

Mohit