खेल के ट्रायल 13 से 14 दिसम्बर तक

punjabkesari.in Friday, Dec 14, 2018 - 06:26 PM (IST)

अमृतसर (दलजीत): पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग (सैकेंडरी और एलीमेंट्री) की विभागीय खेल (लडक़े और लड़कियां) पहली बार सचिव स्कूल शिक्षा और डिप्टी डायरैक्टर (स्पोर्टस) की हिदायतों पर करवाई जा रही हैं। इन डिपार्टमैंटल खेल के ट्रायल 13 से 14 दिसम्बर को खालसा काॅलेज सीनियर सैकेंडरी स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी सलविन्द्र सिंह सम्रा के नेतृत्व में करवाए जा रहे हैं। इन खेल में एथलैटिक्स, हाॅकी, फुटबाॅल, बॉस्कटबाल, हैंडबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, टेबल टैनिस, चैस, रस्सा-कस्सी शामिल हैं। इन खेलों में 33 प्रतिशत फिजिकल एजुकेशन के अध्यापक हिस्सा ले सकते हैं।

आज ऐथलैटिकस के 200 मी., 800मी., 500मी., 100मी., डिस्कस थ्रो, लाॅन्ग जंप के ट्रायल लिए। इन में 100 मी. रेस में इन्द्रजीत सिंह एस.एस.टी. पहले और राजबिन्द्र सिंह लायक खालसा स्कूल दूसरे, 200 मी. में हरजिन्दर सिंह गुमानपुरा स्कूल पहले, नरिन्दरपाल सिंह अजयबवाली दूसरे, 400 मी. में गगनदीप सिंह लैक. डाइट वेरका पहले, वरुन कुमार, अठवाल दूसरे, 800मी. हरपाल सिंह मोहलेके पहले, हर्मनदीप सिंह जंडियाला गुरू दूसरे, 1500 मी. में कवलजीत सिंह खतराए खुर्द पहले, लखबीर सिंह डी.पी.ई. ककड दूसरे और लड़कियों में 100 मी. सतीन्द्र कौर पहले और मैडम मोनिक खैराबाद दूसरे स्थान पर रहे। 

ला शिक्षा अधिकारी (स.स.) सलविन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रायल लेकर जिले की बढिय़ा और मजबूत टीमें स्टेट टूर्नामैंट (जोकि 26 से 28 दिसंबर तक हो रहा है) में भेजी जाएंगी ताकि अमृतसर जिले की स्टेट टूर्नामैंट में पोजीशनें प्राप्त की जाएं। इस मौके डी.ई.ओ. (स.स.) के साथ दर्शन सिंह बाठ, रणकीरत सिंह संधू, अंग्रेज सिंह लैक्चरर, रिंमी सिद्धू लायक, शरनजीत सिंह पी.टी.आई जसविन्दर सिंह डी.पी.ई, कुलविन्दर पाल सिंह पी.टी.आई, काबल सिंह, मैडम भगवंत कौर, मैडम राजविन्दर कौर, मैडम सुखविन्दर कौर आदि उपस्थित थे।

Mohit