बेसहारा पशु हर दिन बन रहे हैं दुर्घटनाओं का कारण, लोग परेशान

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 10:22 AM (IST)

अमृतसर : नगर में बेसहारा पशु हर दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं और निगम प्रशासन इस समस्या का समाधान निकालने में पूर्ण रूप से असफल साबित हो चुका है। इस विषय पर हर दिन शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से निगम प्रशासन से मांग की जाती है कि शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान निकाल कर शहर के लोगों को राहत प्रदान की जाए। इस संबंध में संत बाबा बग्गा सिंह चैरीटेबल मिशन के अध्यक्ष डा. गुरपूरन बांसल, मानव अधिकार संघर्ष कमेटी के डायरैक्टर डा. इंद्रपाल सिंह पसरीचा ने संयुक्त रूप से कहे।

उन्होंने बताया कि शहर में अनगिनत बेसहारा पशु सड़कों के बीचो बीच डेरा जमाए नजर आते हैं और इतना ही नहीं कई बार आवारा बैलों की जब आपसी झड़प होती है तो आस-पास के कई लोग बैलों की झड़प का शिकार होते हैं और चोट ग्रस्त होते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी अमृतसर को स्मार्ट सिटी तभी माना जाएगा, जब नगर में बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में अनेक मार्गों के बीचो बीच बेसहारा पशुओं के झुंड बैठे दिखाई देते हैं, जो यातायात भी प्रभावित करते हैं और साथ ही दुर्घटनाओं का भी कारण बनते हैं और अब तक शहर में अनगिनत लोग बेसहारा पशुओं के कारण दुर्घटना पीड़ित होकर चोट ग्रस्त हो चुके हैं और वहीं धार्मिक नगरी के निगम प्रशासन को बताना जरूरी है कि देश के कौने-कौने तथा विदेशों से आने वाले पर्यटक शहर की सड़कों के बीचो बीच बैठे आवारा पशुओं की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैदकर अमृतसर की यादों को समेट कर ले जाते हैं जो निगम प्रशासन की इस विषय पर विफलता का सबूत है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News