पत्नी के अवैध संबंधों के चलते पति ने की खुदकुशी

punjabkesari.in Sunday, Jun 10, 2018 - 11:05 AM (IST)

अमृतसर(संजीव): पत्नी के अवैध संबंधों के चलते पति द्वारा फंदा लगा कर आत्महत्या करने के मामले में थाना अजनाला की पुलिस ने मृतक की पत्नी सोनिया निवासी सोईयां कलां व उसके प्रेमी रहमत मसीह के विरुद्ध मरने पर मजबूर किए जाने का केस दर्ज किया है। 
 

सतनाम सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई सुखदेव सिंह का विवाह 8 वर्ष पहले उक्त आरोपी सोनिया के साथ हुआ था। विवाह के बाद उनके घर एक लड़के ने भी जन्म लिया। उसकी भाभी सोनिया के आरोपी रहमत मसीह के साथ अवैध संबंध स्थापित हो गए जिसे लेकर उसका भाई अक्सर परेशान रहता था और उसके भाई व भाभी के बीच घरेलू झगड़ा भी रहने लगा। इसी तनाव के चलते गत दिवस उसके भाई ने खुद को फंदा लेगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

swetha