वाहन चोर और लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 11:39 PM (IST)

अमृतसर(अरुण): शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी कर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते थाना छेहर्टा की पुलिस द्वारा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों की पहचान अरुणजीत सिंह मनी पुत्र करनजीत सिंह निवासी निमला कालोनी छेहर्टा, मनमीत सिंह, विजय पुत्र जसवंत सिंह निवासी कप्पतगढ़ छेहर्टा और मनी सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह निवासी दवाइयां वाला छेहर्टा के तौर पर हुई है। 

प्रैस वार्ता के दौरान खुलासा करते ए.सी.पी.पश्चिमी विशालजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा इंडिया गेट नजदीक की नाकाबंदी दौरान चोरी के दो मोटर साइकिल सहित इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्राथमिक पूछताछ दौरान इन आरोपियों द्वारा वाहन चोरी करने और राहगीरों को लूटने की वारदातों को कबूला गया। जिनकी निशानदेही पर लूटे गए अलग अलग कंपनियों के 10 मोबायल फोन, दो कैमरे और चोरी किए के चार अन्य मोटर साइकिल बरामद करके पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया। थाना छेहर्टा के प्रभारी इंस्पैक्टर हरीश बहल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए यह मुलजिम जो अधिकतर शहर की पार्कों के बाहर से मोटर साइकिल चोरी करने के उपरांत छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि अदालत में पेश करके मिले रिमांड दौरान इन आरोपियों से गहणता के साथ पूछताछ की जाएगी और गिरोह के साथ जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान को भी बेनकाब किया जाएगा। 

Mohit