मौसम की खराबी से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के समय का ग्राफ बिगड़ा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 25, 2018 - 11:21 AM (IST)

अमृतसर (इन्द्रजीत): वैश्विक तौर पर चलते खराब मौसम के कारण आज अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ते से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के समय का ग्राफ बिगड़ गया। इसके चलते दुबई से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो की उड़ान को चंडीगढ़ की बजाय अमृतसर लैंड करना पड़ा। उक्त उड़ान दोपहर 1 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरी। 

वहीं दुबई से अमृतसर दूसरी आने वाली स्पाइस जैट की उड़ान जिसका सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पर आगमन 9.40 बजे पर होता है, बाद दोपहर 2.30 बजे पहुंच कर 3.30 पर वापस रवाना हुई। बताते चलें कि दुबई-अमृतसर की उड़ान पिछले 4 दिनों से इसी प्रकार 5 घंटे लेट चल रही है। 

swetha