अफीम सहित 1 गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 11:10 AM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): पुलिस ने 2 किलो अफीम सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डी.एस.पी. राजेश कुमार छिब्बर ने बताया कि एस.एस. पी. हरजीत सिंह की ओर से चलाए नशे विरुद्ध अभियान तहत थाना सिटी-2 के एस.एच.ओ. मलकीत सिंह चीमा गश्त पर थे।

इस दौरान लक्खी कालोनी गली नं.-2 नजदीक कोर्ट चौक समीप एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसने हाथ में थैला पकड़ा हुआ था। तलाशी लेने पर उसमें से 2 किलो अफीम बरामद की गई। आरोपी की पहचान एकम सिंह पुत्र राम सिंह निवासी लक्खी कालोनी बरनाला के तौर पर हुई। पूछताछ दौरान उसने बताया कि वह यह अफीम हरियाणा व राजस्थान से लाकर बेचता था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका 2 दिन का पुलिस रिमांड दे दिया गया। इस अवसर पर थाना सिटी-2 के एस.एच.ओ. मलकीत सिंह चीमा, ए.एस.आई. धर्मपाल सिंह व थानेदार हरजिन्द्र सिंह मौजूद थे।

Anjna