ट्रैक्टर व बोलैरो की टक्कर में 1 की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 11:52 AM (IST)

संगरूर(विवेक सिंधवानी,गोयल):  ट्रैक्टर द्वारा गलत साइड से बोलैरो को टक्कर मारने से 1 की मौत हो गई। पुलिस ने एक व्यक्ति विरुद्ध थाना अमरगढ़ में केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थानेदार अवतार सिंह ने बताया कि मेजर सिंह पुत्र लाल सिंह वासी सरदारगढ़ थाना सदर बङ्क्षठडा ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि उसका लड़का नानक सिंह बोलैरो गाड़ी की ड्राइवरी का कार्य करता था। बोलैरो गाड़ी के साथ अखबारों की सप्लाई की जाती है। 

 

9 जुलाई को रात करीब 1 बजे उसका लड़का बठिंडा से अखबार लेकर संगरूर, भवानीगढ़ और अमरगढ़ में अखबारों के एजंैट को सप्लाई करने जा रहा था तो जब नजदीक बस स्टैंड बागड़ीया में पहुंचा तो ट्रैक्टर के ड्राइवर रणजीत सिंह ने अपना ट्रैक्टर तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत साइड जाकर बोलैरो गाड़ी को टक्कर मारी जिससे उसके लड़के नानक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई व गाड़ी का काफी नुक्सान हो गया। 

swetha