बरनाला में कोरोना के 12 नए केस आए सामने, अब तक 31 व्यक्तियों की हुई मौत

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2020 - 06:24 PM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): जिला बरनाला में अबतक 24,565 पॉजीटिव केस कोरोना वायरस के सामने आए हैं। 24,565 मरीजों के ही सैंपल लिए गए। जिनमें से 1477 मरीज पॉजिटिव पाए गए और 22,567 केस नेगेटिव पाए गए। 521 मरीजों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी। जिले में अब तक 1038 मरीज ठीक होकर घरों को जा चुके हैं। जबकि जिला बरनाला में करोना वायरस के 12 नए केस सामने आए हैं। 

जानकारी देते सिविल सर्जन डा. गुरिन्दरबीर सिंह ने बताया कि जिला बरनाला में से 12 केस सामने आए हैं। शहर बरनाला के अलग-अलग हिस्सों में से 6 केस, ब्लाक धनौला में से 5 केस जबकि ब्लाक महल कलां में से 0 और ब्लाक तपा में से 1 मरीज सामने आए हैं। अब तक जिला बरनाला में 1477 केस सामने आए हैं। जिसमें से 20 मरीज ठीक होकर आज घरों को लौट गए हैं। 408 केस एक्टिव हैं। बरनाला अर्बन में एक मरीज की मौत होने से अबतक जिले में कुल 31 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News