पुलिस के हाथ लगी सफलता, लूटपाट करने वाले 2 नौजवान काबू

punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2023 - 05:47 PM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): लूटपाट करने वाले 2 लुटेरों को पुलिस ने काबू किया है। जानकारी देते डी.एस.पी. सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब लूटपाट करने वाले 2 व्यक्ति विक्की चौधरी तथा साहिल निवासी बरनाला को गिरफ्तार करके उनसे लूटा हुआ एक मोबाइल भी बरामद किया गया। उनको आज अदालत में पेश करके रिमांड भी हासिल किया जाएगा। रिमांड दौरान इनसे और भी खुलासे होने की उम्मीद है। डी.एस.पी. ने बताया कि उक्त दोनों नौजवान अभी पढ़ाई करते हैं। अपने नशे की आदत को पूरा करने के लिए यह लूटपाट करने लग गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash