1 किलो अफीम सहित 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2019 - 11:22 AM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): पुलिस द्वारा 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे 1 किलो अफीम बरामद की गई है। जानकारी देते हुए एस.एस.पी. हरजीत सिंह और डी.एस.पी. राजेश छिब्बर ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सिटी-2 के पुलिस अधिकारी बलविंद्र सिंह ने नाकेबंदी कर 3 व्यक्तियों से 1 किलो अफीम बरामद की है।

बलवंत सिंह, जोकि मोटरसाइकिल पर आ रहा था, को गिरफ्तार कर उससे 300 ग्राम अफीम और दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार जगजीवन सिंह और उसके पीछे बैठे अवतार सिंह तारी को काबू कर उनके बैग से 700 ग्राम अफीम बरामद की गई। तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
 

Anjna