पुलिस की कार्रवाई, कत्ल के केस में 48 घंटों के अंदर 4 व्यक्ति किए गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Feb 11, 2023 - 10:51 AM (IST)

संगरूर : जिला पुलिस प्रमुख सुरेंद्र लांबा ने प्रैस कॉन्फ्रेंस दौरान बताया कि जिला पुलिस द्वारा शरारती अनसरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि थाना छाजली में कत्ल के एक केस में 4 व्यक्तियों को 48 घंटों के अंदर गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गत 8 फरवरी को जसवीर कौर पत्नी बूटा सिंह निवासी नंगला थाना लहरा ने थाना छाजली में सूचना दी कि गत 7 फरवरी को उसका पति बूटा सिंह (मृतक), रामकरन सिंह और दमनप्रीत सिंह बकरियां चराने के लिए सूलर घराट वाली नहर के किनारे गए थे, जहां उनकी एक बकरी गुम हो गई।

एस.एस.पी. ने बताया कि बकरी की तलाश में वह मघ्घर सिंह निवासी मौडां के घर चले गए क्योंकि मघ्घर सिंह के पास भी बकरियां हैं तो मघ्घर सिंह वगैरा ने बूटा सिंह वगैरा पर हमला कर दिया। जहां से बूटा सिंह आदि फरार हो गए तो उक्त व्यक्तियों ने बूटा सिंह और दमनप्रीत सिंह को घेरकर उनकी काफी मारपीट की और गाड़ी में डालकर बंदी बनाकर ले गए, जिसके बाद बूटा सिंह और दमनप्रीत सिंह को सिविल अस्पताल सुनाम में दाखिल करवाया गया, जहां से इलाज के लिए उनको राजेन्द्रा अस्पताल पटियाला रैफर कर दिया गया था।

इलाज के दौरान बूटा सिंह की मौत हो गई, जिसके आधार पर थाना छाजली में मामला दर्ज कर मघ्घर सिंह पुत्र नरंग सिंह, सर्बजीत सिंह पुत्र मघ्घर सिंह निवासी मौडां, गुरप्रीत सिंह पुत्र राम जीत सिंह निवासी बघरोल और गुरदास सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी शेरों को 48 घंटों के अंदर गिरफ्तार किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

News Editor

Kalash