आगामी चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा : परनीत कौर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 12:14 PM (IST)

धूरी (जैन): कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘आधी आबादी, पूरा हक’ बैनर तले महिलाओं के विकास की मौजूदा दिशा व दशा विषय को लेकर हलका विधायक दलवीर सिंह गोल्डी की धर्मपत्नी सिमरत कौर खंगूड़ा के नेतृत्व में स्थानीय प्रिंस विला में एक सैमीनार का आयोजन किया गया। इस मौके पूर्व विदेश मंत्री महारानी परनीत कौर, कैबिनेट मंत्री पंजाब विजेइन्द्र सिंगला, आल इंडिया यूथ कांग्रेस के इंचार्ज केशव यादव, यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमनप्रीत सिंह लाली के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्तियां हासिल करने वाली महिलाओं में माता मान कौर, ओलिम्पियन शूटर अवनीत कौर सिद्धू, फिल्म अदाकारा निर्मला रिशी, रूपिन्द्र भूप तथा सावन रूपोवाली आदि भी मौजूद रही। उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर ऐसे समारोहों का आयोजन करके महिलाओं को उनके अधिकारों बारे जागरूक किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा हमेशा महिलाओं की बनता मान-सम्मान दिया जाता रहा है तथा भविष्य में भी उन्हें उनके बनते हक दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके तहत आगामी ब्लॉक समिति, जिला परिषद और सरपंच के चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इस मौके कैबिनेट मंत्री विजेइन्द्र सिंगला ने कहा कि महिलाएं घर की बुनियाद होती हैं। इस मौके विधायक दलवीर सिंह गोल्डी, हरमन देव बाजवा, पूनम कांगड़ा, मुनीष गर्ग, हनी तूर, संदीप कौर धांदरा, मिटू, लड्डा तथा शमशेर सिंह कंधारगढ़ आदि भी मौजूद थे।
 

bharti