विदेश जाने की चाह में आप के साथ भी हो सकता है ऐसा धोखा

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 03:51 PM (IST)

संगरूर(विवेक सिंधवानी, गोयल): दो व्यक्तियों को इटली का वीजा लगवाने का झांसा देकर उनसे 5,59000 रूपए की धोखा धड़ी करने पर तीन व्यक्तियों विरुद्ध थाना सिटी सुनाम में केस दर्ज किया गया है। 

जानकारी देते हुए एसएचओ इंस्पैक्टर भरपूर सिंह ने बताया कि मुद्दई मनन्दिर सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह वासी इलाही चौंक ने एक दरखास्त पुलिस के उच्चा अधिकारियों को दी थी कि मुद्दई व उसके चाचा के लड़के हर्षदीप सिंह को इटली का वीजा देने के बहाने आरोपियों विशाल वासी इटली, कमलजीत सिंह वासी जमशेदपुर टाटा नगर झारखंड व विजय कुमार वासी दिल्ली ने 5,59000 रूपए की ठगी मारी है। पुलिस ने दरखास्त की पड़ताल उपरांत उक्त आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है।

Punjab Kesari