रेड करने गई पुलिस पार्टी पर हमला करने की कोशिश

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 10:14 AM (IST)

बरनाला(ब्यूरो): नशे संबंधी गुप्त सूचना के आधार पर थाना भदौड़ पुलिस एक घर में छापा मारने गई तो मकान मालिक द्वारा पुलिस पार्टी पर हमला करने की कोशिश की गई। हालांकि बाद में मकान मालिक को काबू कर लिया गया।

थाना भदौड़ के ए.एस.आई. दर्शन सिंह ने बताया कि आज सुबह के समय वह बलदेव सिंह राजा पुत्र जोगिन्द्र सिंह वासी भदौड़ के घर नशे संबंधी रेड करने गए थे, इस दौरान बलदेव सिंह राजा ने उन पर आरोप लगाया कि आप मेरे घर चोरी करने के लिए आए हो व उसके बाद घर में पड़ी कस्सी उठाकर हमला करने की कोशिश की व उसके बाद थाना भदौड़ से अन्य पुलिस पार्टी को बुलाकर बलदेव सिंह राजा को काबू किया गया। आरोपी बलदेव सिंह राजा पुत्र जोगिन्द्र सिंह के विरुद्ध थाना भदौड़ में मुकद्दमा नंबर 85 के अंतर्गत 12/10/2019 को अंडर सैक्शन 353,186, 506 के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी बलदेव सिंह राजा के विरुद्ध पहले भी कई मुकद्दमे दर्ज हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News