खेत मे रेत की अवैध माइनिंग करते 3 व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2020 - 02:21 PM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): खेत मे अवैध तौर पर रेते की माइनिंग करने पर पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते थाना भदौड़ के पुलिस अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबीर ने सूचना दी कि बलजिन्द्र सिंह वासी तलवंडी, कुलविन्द्र सिंह वासी टलेवाल,सुखचैन सिंह व हरजिन्द्र सिंह वासियान पखोके तलवंडी रोड मझूके बलजिन्द्र सिंह के खेत में से अवैध माइनिंग करके रेते बरेती की ट्रालियां भरकर सरकार के आदेशों की उल्लंघना कर रहे है। सूचना के अधार पर रेड करके सुखचैन सिंह, हरजिन्द्र सिंह व कुलविन्द्र सिंह को गिरफ्तार करके उनके पास से 2 ट्रैक्टर बरामद किए है। जबकि बलजिन्द्र सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है।    


 

Mohit