सरकारी बाबुओं ने कैबिनेट मंत्री का किया घेराव

punjabkesari.in Friday, Feb 22, 2019 - 09:23 AM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): पंजाब मिनिस्टीरियल सर्विसिज यूनियन की राज्य कमेटी के आमंत्रण पर आज जिला बरनाला के समूह विभागों के मुलाजिमों द्वारा कलमछोड़ हड़ताल डी.सी. दफ्तर बरनाला में की गई और एस.डी. कालेज बरनाला में पंजाब के खेल मंत्री और हलका इंचार्ज केवल सिंह ढिल्लों का घेराव किया गया। दफ्तरों के बाबुओं की हड़ताल कारण जरूरी सेवाएं ठप्प होकर रह गई हैं और आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

धरने को संबोधित करते हुए नछत्तर सिंह भाईरूपा, कमलजीत सिंह शाद, रविंदर शर्मा ने कहा कि अगर सरकार ने जायज मांगों की पूर्ति आज की राज्य कमेटी के साथ चंडीगढ़ में मीटिंग में न की तो समूचे पंजाब में संघर्ष करने का ऐलान कर दिया जाएगा। इस रैली को रेशम सिंह ठीकरीवाला, मनप्रीत सिंह दयोल, हरपाल सिंह, मुलाजिम और पैंशनर डिफैंस कमेटी द्वारा बलवंत सिंह भुल्लर, मनजिंदर सिंह औलख खजाना विभाग, गुरप्रीत सिंह कालेके,करनवीर सिंह भट्ठल वाटर सप्लाई विभाग, तरनजीत सिंह प्रधान फूड सप्लाई विभाग, कुलदीप कौर प्रधान आंकड़ा विभाग, गुरदीप सिंह प्रधान इलैक्शन विभाग ने मांग की।

Anjna