कैप्टन ने 100 बैडों वाले कैंसर अस्पताल का किया उद्घाटन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 09:13 AM (IST)

संगरूर(बेदी, यादविन्दर, बावा, हरजिन्दर): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने राज्य के लोगों को वाजिब दरों पर कैंसर का इलाज मुहैया करवाने संबंधी आज संगरूर में 100 बैडों के अति आधुनिक होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि होमी भाभा कैंसर अस्पताल संगरूर की स्थापना राज्य सरकार के सहयोग से की गई है। इस नए अस्पताल में अति आधुनिक ऑनकोलॉजी ट्रेङ्क्षनग सैंटर की योजना भी बनाई गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ के नजदीक मुल्लांपुर में बनाए जा रहे टाटा कैंसर अस्पताल का भी जायजा लिया।

उन्होंने अस्पताल के निर्माण में तेजी लाने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश जारी किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एच.पी.सी.एल. के अनूप गुप्ता, एच.एम.ई.सी. के चरनजीत सिंह, आई.ओ.सी. के रविन्द्र सिंह नन्दा और कैंसर के मरीजों की भलाई के लिए सेवाओं के लिए मुनीष गर्ग और अनूप सिंगला को सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ सेहत मंत्री ब्रह्म महेन्द्रा और पी.डब्ल्यू.डी. मंत्री विजयइंद्र सिंगला भी उपस्थित थे।

कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 29 करोड़ रुपए की लागत से फाजिल्का में थर्ड स्टेज कैंसर केयर सैंटर का निर्माण किया जा रहा है, जो सितम्बर, 2019 तक काम करना शुरू कर देगा। इसके अलावा अमृतसर में 114 करोड़ रुपए की लागत से स्टेट कैंसर इंस्टीच्यूट भी स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने संगरूर सिविल अस्पताल के लिए 7 करोड़ रुपए देने का भी ऐलान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ब्रह्म महेन्द्रा और विजयइंद्र सिंगला के साथ नए कैंसर अस्पताल में सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए अस्पताल का दौरा भी किया और डाक्टरों और मैडीकल स्टाफ के साथ बातचीत की।

इस उपरांत चंडीगढ़ में मुल्लांपुर अस्पताल की प्रगति का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने 664 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजैक्ट को निर्धारित समय में मुकम्मल करने के लिए टाटा मैमोरियल अस्पताल मुंबई के डायरैक्टर को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पंजाब की उच्च शिक्षा मंत्री रजिया सुल्ताना, पंजाब राज योजना बोर्ड की वाइस चेयरपर्सन रजिन्द्र कौर भट्ठल, विधायक सुरजीत सिंह धीमान और दलवीर सिंह गोल्डी, वक्ता पंजाब कांग्रेस दामन ङ्क्षथद बाजवा, बाबा फरीद यूनिवॢसटी आफ हैल्थ साइंसिज के उप कुलपति डा. राज बहादुर और एडीशनल चीफ सैक्रेटरी सेहत सतीश चंद्रा भी उनके साथ मौजूद थे।

swetha