10 वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2020 - 04:25 PM (IST)

सुनाम ऊधम सिंह वाला (बांसल): पहाड़ी रविदासपुरा में 10 वर्षीय मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव निवासी सुखविन्दर सिंह ने बताया कि एकमजोत सिंह पुत्र रणदीप सिंह चौथी कक्षा का विद्यार्थी था । वह रात को सही सलामत सोया था। अचानक प्रातःकाल तकरीबन 5 बजे उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे पहले एक निजी ओस्पताल और बाद में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मौके पर एस. एम. ओ. सिविल अस्पताल डा. संजय कामरा ने बताया कि आज प्रातःकाल जब बच्चे को सिविल अस्पताल लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

swetha