पतंग उडाते समय छत से गिरा बच्चा

punjabkesari.in Monday, Jan 14, 2019 - 06:55 PM (IST)

धूरी (संजीव जैन): गांव राजोमाजरा में एक बच्चे के पतंग उड़ाते समय छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है।

इस सबंधी जानकारी देते किसान मुक्ति मोर्चा पंजाब के प्रधान मा. किरपाल सिंह राजोमाजरा ने बताया कि सुखप्रीत सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी राजोमाजरा जब अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था, तो वह अचानक छत से नीचे गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ईलाज हेतू स्थानीय एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां पर कि डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक सहायता देने के उपरांत डी.एम.सी लुधियाना हेतू रैफर कर दिया। 

उन्होंने बताया कि इस घटना के उपरांत गांव की सरपंच संदीप कौर और समूह पंचायत द्वारा गांव में पतंग बेचने और उड़ाने पर पाबंदी लगवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Mohit