गैस सिलैंडर को आग लगने से महिला सहित 2 झुलसे

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 12:56 PM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): गैस सिलैंडर को आग लगने से 2 व्यक्तियों के झुलसने का समाचार है।

 

थाना सिटी कोतवाली के सहायक थानेदार सुरेन्द्रपाल शर्मा ने बताया कि संघेड़ा रोड समीप बुलेट मोटरसाइकिलों वाली एजैंसी के पास एक घर में किसी कारण गैस सिलैंडर को आग लगने से एक महिला सहित 2 व्यक्ति झुलस गए, जिनको सिविल अस्पताल बरनाला में लाया गया, जहां से डाक्टरों ने उनको चंडीगढ़ रैफर कर दिया।सहायक थानेदार ने बताया कि घायलों के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। बयानों के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Punjab Kesari