लापता नौजवान का शव नहर में से मिला

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 10:33 AM (IST)

भवानीगढ़(विकास): चार दिन पहले परिवार को बिना कुछ बताए घर से गए मोहन नगर में रहते एक नौजवान का शव गत रात्रि शाम खनौरी नजदीक भाखड़ा नहर में से मिला। बताया जा रहा है कि मृतक गत काफी समय से मानसिक रूप में परेशान चल रहा था।

इस संबंधी एस.एच.ओ. थाना भवानीगढ़ चरनजीव लांबा ने बताया कि अशोक कुमार निवासी मोहन नगर भवानीगढ़ ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका लड़का रविन्द्र कुमार उर्फ राजू गत 9 जुलाई की शाम पारिवारिक सदस्यों को बिना कुछ बताए घर से चला गया था।अशोक कुमार ने बताया कि रविन्द्र कुमार पी.सी.एस. की तैयारी कर रहा था और पहले भी 2 बार पी.सी.एस. के पेपर दे चुका था जिसमें वह सफल नही हो सका था। इसी बात को लेकर वह परेशान रहता था। लांबा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंधी 174 की कार्रवाई करते शव वारिसों को सौंप दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Related News