संदिग्ध हालत में नौजवान की मौत

punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 08:02 AM (IST)

बरनाला  (विवेक सिंधवानी, गोयल) : एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए पुलिस चौकी हंडियाया के इंचार्ज गुरसिमरनजीत सिंह ने बताया कि लोगों ने पुलिस को सूचित किया कि हंडियाया से धनौला रोड पर स्थित जगपाल सिंह पुत्र कर्म सिंह के खेतों में एक नौजवान का शव पड़ा है। पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लेते हुए मृतक के पास पड़े मोबाइल से उसकी पहचान जसपाल सिंह पुत्र मेहर सिंह वासी सन्नौर पटियाला के रूप में की।

जांच उपरांत पता चला कि मृतक का ससुराल बरनाला में ही है और वह यहीं पर रहकर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का कार्य करता था। मृतक के पास से मिले मोबाइल से पुलिस को एक वीडियो क्लिप भी हासिल हुई है जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने ससुराल परिवार को ठहराया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रख दिया है व मृतक के पारिवारिक मैंबरों को सूचित कर दिया है।उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के आने के बाद ही अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Anjna