संगरूर में नशे का टीका लगाने से नौजवान की मौत

punjabkesari.in Saturday, Dec 22, 2018 - 04:14 PM (IST)

संगरूर(विवेक सिंधवानी,गोयल): नशीला टीका लगाने से एक नौजवान की मौत हो गई। उक्त नौजवान ने नशीला पदार्थ एक महिला से खरीदा था। पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ थाना सदर संगरूर में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी देते हुए  सब इंस्पैक्टर रजिन्द्र सिंह ने बताया कि मुदई दलबीर सिंह वासी उभावाल ने पुलिस को यान दर्ज करवाए कि गत 18 दिसंबर को उसको बलकार सिंह (27) वासी रूपाहेड़ी ने फोन करके संगरूर बुलाया, जब मुदई संगरूर पहुंचा तो मुदई व बलकार सिंह दोनों धूरी शेरपुर बाइपास पुल के नीचे पहुंच गए। जहां बलकार सिंह व मुदई दलबीर सिंह दोनों जगतार सिंह को गाड़ी में छोड़कर भूरी आंटी के घर पहुंच गए। बलकार सिंह ने 500 रूपए का नोट भूरी आंटी को दिया जिसके बदले आंटी ने एक पुड़ी जिसमें सफेद धूंधले रंग का पदार्थ था, बलकार सिंह को दे दिया। फिर वह वापिस आ गए। 

मुदई रात को बलकार सिंह के घर उसके पास ही रूक गया। रात करीब साढ़े 8 बजे बलकार ने जेब से उक्त पुड़ी निकालकर पानी में घोल ली व सरिंज भरकर अपने हाथ की नाड़ में टीका लगा लिया। कुछ समय बाद मुदई को अपने मुंह समीप कोई गीली चीज महसूस हुई जब मुदई ने उठकर देखा तो बलकार सिंह के मुंह से झाग निकल रही थी व उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मुदई के बयानों की जांच करने उपरांत भूरी आंटी वासी बाजीगर बस्ती धूरी विरूद्ध केस दर्ज करके अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Vaneet