नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करवाकर लौटे युवक की मौ/त, छाया मातम

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 01:46 PM (IST)

महल कलां (हमीदी): इलाके में नशे से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पास के गांव सहजड़ा से सामने आया है, जहां 27 साल के युवक बलजिंदर सिंह पुत्र बलबीर सिंह का शव गांव के नाले के पास मिला। बताया गया है कि युवक के हाथ में सिरिंज लगी हुई थी। परिवार के सूत्रों के मुताबिक बलजिंदर सिंह पिछले सात महीने से नशे की लत से जूझ रहा था। उसे नशा छुड़वाने के लिए परिवार ने करीब दो महीने तक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया और उसका इलाज कराया। गत रात परिवार इलाज के बाद उसे घर वापस ले आया और परिवार को उम्मीद थी कि वह नशा छोड़ देगा।

परिवार वालों के मुताबिक बलजिंदर सिंह सुबह करीब 6:30 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया। करीब दो घंटे बाद उसकी लाश गांव के नाले के पास मिली। मौके पर उसके हाथ में सिरिंज लगी हुई थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया, वहीं गांव वालों में भी दुख की लहर दौड़ गई। इलाज कराकर घर लौटने के कुछ ही घंटों बाद युवक की मौत की घटना ने परिवार को हिलाकर रख दिया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना महल कलां के ASI मनजिंदर सिंह, परगट सिंह और अमृतपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। युवक की मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News