दुबई का वर्क परमिट की जगह लगवाया टूरिस्ट वीजा

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2019 - 09:02 AM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): वर्क परमिट की जगह टूरिस्ट वीजा लगवाकर 2 लाख 70 हजार की ठगी मारने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।

जानकारी देते हुए थाना भदौड़ के पुलिस अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह वासी अलकड़ा ने बयान दर्ज करवाए कि मेरे लड़के गुरविंद्र को गगनदीप सिंह ने दुबई में वर्क परमिट की जगह टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया। जिस कारण मेरे लड़के को दुबई से वापस भारत आना पड़ा व उक्त व्यक्ति ने 2 लाख 70 हजार रुपए की ठगी मार ली। मुद्दई के बयानों के आधार पर गगनदीप सिंह विरुद्ध केस दर्ज करके अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।    
 

swetha