गांव खेड़ी खुर्द में कर्ज से परेशान किसान ने लगाया फंदा, मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 04:23 PM (IST)

शेरपुर (अनीश): गांव खेड़ी खुर्द के किसान प्रितपाल सिंह (42) पुत्र सज्जन सिंह ने कर्ज से परेशान होकर अपने खेत में पेड़ के साथ कथित फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने पीछे पत्नी और 2 पुत्र छोड़ गया है।

गांव के गणमान्य राम सिंह ने बताया कि किसान प्रितपाल सिंह के पास 33 बीघे जमीन है, परन्तु उसने तकरीबन 11 लाख की लिमिट करवाई हुई थी और एक लाख रूपए सोसायटी का देना था। उन्होंने बताया कि कर्ज वापिस न कर पाना उस के लिए समस्या बनता जा रहा था। इसके अलावा वह अन्य लोगों का भी कर्जदार था जिस कारण वह अक्सर परेशान रहता था। जांच अफसर ओंकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने 174 की कार्यवाई करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मौके गणमान्यों ने मांग की कि किसानों की आत्महत्याओं के मामलों में सरकार उनके परिवारों की मदद करे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News