धरने दौरान किसान की हार्ट अटैक कारण हुई मौत

punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2020 - 04:15 PM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): किसानों द्वारा कृषि बिल के खिलाफ दिए जा रहे धरने दौरान एक किसान की मौत हो गई। जिला बरनाला में धरने दौरान यह दूसरी मौत है। इस संबंधी जानकारी देते किसान यूनियन उगराहां के नेता बलौर सिंह ने कहा कि किसान यूनियन की ओर से भाजपा नेता अर्चना दत्त के घर समक्ष धरना दिया जा रहा था। इस दौरान किसान जोरा सिंह जिस की उम्र 70 साल के करीब थी, उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में लाया गया।

किसान यूनियन ने पंजाब सरकार और प्रशासन से जोरा सिंह के परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा एक बच्चे को सरकारी नौकरी और पूरा कर्ज माफ करने की मांग की। उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक मृतक का संस्कार नहीं किया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. लखवीर सिंह टिवाना सिविल अस्पताल में भारी पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गए और उन्होंने किसान नेताओं के साथ बातचीत शुरू कर दी।

Sunita sarangal