‘किसानों की फसल एम.एस.पी. पर खरीदनी निश्चित की जाएं’

punjabkesari.in Saturday, Sep 15, 2018 - 01:23 PM (IST)

संगरूर (बेदी, हरजिंदर): किसान एकता सिद्धूपुरा द्वारा किसानी मांगों के लिए जिला प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री पंजाब को मांग पत्र भेजा गया। 

ये थे उपस्थित 
सुरजीत सिंह, करनैल सिंह काकड़ा, कश्मीर सिंह, बलजीत सिंह, भूरा सिंह, अमरीक सिंह, दीदार सिंह, गुरजीत सिंह, दर्शन सिंह, मनजीत सिंह, अवतार सिंह, जगदेव सिंह, दरबारा सिंह, बलविंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। 

ये हैं मांगें
सरकार किसानों को कम से कम 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दे, नही तो किसान पराली को आग लगाने के लिए मजबूर होंगे।
चुनावों दौरान किए वायदों को लागू करके पूरा कर्जा माफ किया जाए।
कंबाइनों पर एस.एम.एस. की शर्त खत्म की जाए।
कर्जा राहत बिल कानूनी रूप देकर तुरंत लागू किए जाएं।
किसानोंं की फसल एम.एस.पी. पर खरीदी निश्चित की जाए।
किसानों की गन्ने की पड़ी बकाया राशि तुरंत जारी की जाए।
जल सैस बंद किया जाए।

bharti