खेतीबाड़ी विभाग के दफ्तर समक्ष किसानों ने की भूख हड़ताल

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 12:45 PM (IST)

संगरूर(बेदी, हरजिन्दर): खराब बीज से गांव के रामगढ़ संधुआ के किसानों के हुए नुक्सान के मामले को लेकर सी.पी.आई.एम. एल. के नेताओं व गांव के किसानों द्वारा खेतीबाड़ी विभाग के समक्ष भूख हड़ताल शुरू की गई।किसान रामपाल सिंह और जगसीर सिंह द्वारा भूख हड़ताल की गई। इस मौके कामरेड ऊधम सिंह, वीरबल सिंह, कामरेड फल्लड़ सिंह आदि ने संबोधित करते बताया कि गांव रामगढ़ संधुआ के 15 किसानों का धान के बुरे बीज कारण तकरीबन 17 लाख रुपए के लगभग नुक्सान हो गया।

बीज विक्रेता किसानों के कहने पर बार-बार खेतों में लगा धान चैक करके किसानों को मुआवजे का भरोसा देते रहे और किसानों को धान काटने की सलाह देते रहे जब किसानों ने धान काट लिया तो बाद में मुआवजा देने से मुकर गए, जिस कारण यह भूख हड़ताल खेतीबाड़ी विभाग के दफ्तर आगे शुरू की गई। भूख हड़ताल में पहुंचे संगरूर के तहसीलदार ने बीच में पड़कर किसानों और बीज विक्रेताओं में समझौता करवा दिया जिससे भूख हड़ताल पर बैठे किसानों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी और धरना भी उठा लिया। 

bharti