गुंडागर्दी का नाच : शहर में दिन दिहाड़े चली गोलियां

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 10:45 AM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): दिन-दिहाड़े शहर में गुंडागर्दी का नाच हुआ। धनौला रोड जौड़े पैट्रोल पंप पर गोलियां चली। उस समय बाजार में काफी भीड़ थी। गोलियां चलने की आवाज सुनकर वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। जिस समय गोली चली वहां पुलिस मौजूद थी।

घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. सतवीर सिंह ,थाना सिटी 1 के एस.एच.ओ. बलजीत सिंह मौके पर पहुंच गए व पैट्रोल पंप मालिक संजू का रिवाल्वर अपने कब्जे में ले लिया। खाली चले कारतूस भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए। इस दौरान पैट्रोल पंप मालिक व पुलिस मध्य तीखी बहस हुई। एक युवक की पीठ में 2 गोलियां लगी। उक्त युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए बाहर रैफर कर दिया।

क्या है मामला

 

प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह 9 बजे के करीब एक सी.एन.जी. गाड़ी पैट्रोल पंप पर सी.एन.जी. भरवाने के लिए आई तो सी.एन.जी. भरवाते समय गाड़ी ड्राईवर त्रिलोक सिंह व पंप करिंदो के मध्य इस बात को लेकर बहस हो गई कि आप गाड़ी की चाबी 2 फिर सी.एन.जी. भरेंगे। मामला थाने में चला गया। दोपहर 3 बजे करीब एक थानेदार दूसरी पक्ष को साथ लेकर गाड़ी पैट्रोल पंप से उठवाने के लिए आ गया।

इस दौरान दोनों पक्षों में फिर से बहस हो गई। दोनों पक्ष आपस में उलझ गई व राड़ें निकाल ली। इस दौरान पैट्रोल पंप मालिक संजू ने गोली चला दी। गोली त्रिलोक सिंह नाम के युवक को लगी। उसकी पीठ पर 2 गोलियां लगी।

हमारे ऊपर हुआ पैट्रोल पंप पर हमला,मैं आत्म रक्षा के लिए चलाई गोली

 

पत्रकारों से बातचीत करते पैट्रोल पंप के मालिक संजू ने कहा कि मेरे पैट्रोल पंप पर आकर 7-8 व्यक्तियों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच किया गया। मेरे पुत्र पर इन्होंने हमला कर दिया। फिर मुझ पर भी हमला किया गया।

हमने आत्मरक्षा के लिए गोली चला दी। यदि आज मैं गोली न चलाता तो उक्त व्यक्तियों ने हमें मार देना था। हमने रिवाल्वर अपनी आत्मरक्षा के लिए रखी है। पुलिस मेरी रिवाल्वर छीन रही है। अब मैं अपनी व परिवार की रक्षा कैसे कर सकुंगा। यदि हमारे परिवार को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदार बरनाला पुलिस होगी। जब पुलिस द्वारा रिवाल्वर मांगी जा रही थी तो इस दौरान पैट्रोल पंप मालिक व पुलिस मध्य तीखी बहस हुई।

इसी दौरान डी.एस.पी. सतवीर सिंह पैट्रोल पंप मालिक संजू को गाड़ी में बैठाकर ले गए। पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा सी.सी.टी.वी. फुटेज अपने कब्जे में ली जा रही है। हम मामले की गहराई से जांच कर रहे है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार ही अगली कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News