नौकरी दिलवाने का झांसा देकर मारी लाखों की ठगी

punjabkesari.in Saturday, May 12, 2018 - 08:44 AM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): दिव्यांग कोटे में एक व्यक्ति को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर करीब 4,06,000 रुपयों की ठगी मारने पर एक महिला समेत 4 व्यक्तियों विरुद्ध थाना सिटी बरनाला में केस दर्ज किया गया है। जानकारी देते हुए थानेदार सुखजिंद्र सिंह ने बताया कि प्यारा सिंह पुत्र मोदन सिंह ने पुलिस को दख्र्वास्त दी कि उसका लड़का जसवीर सिंह 55 प्रतिशत दिव्यांग है।

 

गत वर्ष 18 नवम्बर को वह आरोपी रिंकू सिंह उर्फ मोहित पुत्र मलकीत सिंह वासी फरवाही को मिले, जिसने उसके लड़के को दिव्यांग कोटे में 5 लाख में नौकरी दिलवाने का वायदा किया और उसको चंडीगढ़ साथ ले जाकर 4,06,000 रुपए क्लर्क राजवीर सिंह वासी दफ्तर पी.एस.ई.बी. कमरा नंबर 17 मोहाली को दे दिए। इस धोखाधड़ी में हरपाल कौर उर्फ सोनी पत्नी रिंकू सिंह वासी फरवाही और केसर सिंह पुत्र मुकंद सिंह वासी टल्लेवाल ने भी रिंकू सिंह और राजवीर सिंह का साथ दिया। न तो उक्त आरोपियों ने उसके लड़के को नौकरी दिलवाई व न ही उसके पैसे वापस किए। 

swetha